Lucknow News:मकान मालिक पर छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी – Landlord Accused Of Attempted Misdeeds Of Girl Student In Lucknow Case Registered Police Launch Investigation


राजधानी लखनऊ में छात्रा ने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर हसनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। 

छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर की रहने वाली है। यहां पर हसनगंज में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। चार अप्रैल को रात 12 बजे वह घर में पढ़ाई कर रही थी, तभी मकान मालिक कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। 

आरोप है कि जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी उससे अश्लीलता करने लगा। विरोध पर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से वह खुद को बचाते हुए कमरे से बाहर निकली। इस पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगा। अगले दिन उसने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Scroll to Top