31 को नहीं, 30 मार्च को हो महावीर जयंती का सरकारी अवकाश; यह है वजह


जागरण संवाददाता, मेरठ। जैन समाज के विभिन्न संगठनों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने मांग रखी कि इस वर्ष महावीर जयंती 30 मार्च को मनाई जा रही है, जबकि सरकारी अवकाश गजट में 31 मार्च का होता है। मांग की गई कि इस वर्ष सरकारी अवकाश 30 मार्च का किया जाए।

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जैन समाज के प्रधान सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि डीएम डा. वीके सिंह आफिस में नहीं मिले। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान विशेष रूप से समाज के कोषाध्यक्ष हंस कुमार, फाउंडेशन चेयरमैन अनिल, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय, कपिल, प्रमोद, विनोद, हास्पिटल चेयरमैन विपिन मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 30 मार्च की पड़ रही है। इसलिए इस बार का अवकाश गजट के हिसाब से नहीं, शुक्ल पक्ष के हिसाब से होना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शासन से मांग की गई जाएगी। बताया गया कि उत्तराखंड सरकार ने 30 मार्च का अवकाश कर दिया है।



Source link

Scroll to Top