IPL 2026: क्या आपने देखा SRH के Yorker King का VIDEO? RCB के खेमे में मचा सकता है हाहाकार


जी हां, ऐसा ही हुआ है। SRH ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ये वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि लगभग 14 सेकंड है। इस वीडियो में ईशान मलिंगा अपने यॉर्कर से कभी स्टंप्स को, तो कभी जूते को उड़ाते कैमरे में कैद हुए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

जान लें कि श्रीलंका का ये 25 साल का तेज गेंदबाज़ पिछले सीजन से ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है और डेथ में किफायती गेंदबाज़ी करने में माहिर माना जाता है। उन्हें SRH ने पूरे 1.20 करोड़ में रिटेन किया है। बताते चलें कि ईशान ने पिछले आईपीएल सीजन 7 मैचों में 13 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस दौरान उन्होंने 8.93 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की थी।

इसके अलावा 25 साल के ईशान श्रीलंका के लिए टी20 और वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं और उनके नाम 39 टी20 मैचों में 52 विकेट दर्ज हैं। याद दिला दें कि आईपीएल 2026 टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में पैट कमिंस सनराइजर्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में अब ईशान को और ज्यादा जिम्मेदारी लेकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे। इम्पैक्ट प्लेयर – जीशान अंसारी।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए SRH की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, डेविड पायने, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, अमित कुमार।





Source link

Scroll to Top