आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-51 में आज (1 मार्च) साउथ अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे से है. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस जिम्बाब्वे ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिम्बाब्वे के 2 विकेट गिरे हैं. सिकंदर रजा और डियोन मायर्स क्रीज पर हैं.
साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं जिम्बाब्वे का पत्ता कट चुका है. साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. वहीं जिम्बाब्वे का लक्ष्य सम्मानजनक विदाई लेने पर है. साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
मुकाबले में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्किया, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी.
मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजारबानी.
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्किया, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ.
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर, वेलिंगटन मसाकाद्जा, बेन करन और क्लाइव मडांडे.
—- समाप्त —-


