Who Is Harshika Yadav Who Became Vikas Yadav Bride Ties With Mulayam Singh Family – Amar Ujala Hindi News Live



loader

पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव (50) की शादी शिकोहाबाद में रहने वाली हर्षिका यादव (28) के साथ शुक्रवार को गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर आर्य समाज के विधिविधान से सम्पन्न हुई। विकास यादव को वर्ष 2008 में नीतीश कटारा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 वर्ष की सजा में तब्दील कर दिया है। जेल से बीमार मां की सेवा के लिए विकास को पैरोल मिली है। विकास यादव और हर्षिका यादव की शादी साधारण और परिवार के लोगों के बीच सम्पन्न कराई गई है।





Trending Videos

Who is Harshika Yadav Who became Vikas Yadav bride ties with Mulayam Singh family

विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी
– फोटो : अमर उजाला


मां की वजह से की शादी

पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के भतीजे सत्येंद्र यादव ने बताया कि विकास यादव और हर्षिका की सगाई जुलाई माह में हुई थी। विकास यादव को 24 अप्रैल को अपनी माता पूर्व विधायक उमलेश देवी की सेवा की लिए पेरोल मिला था। उनकी माता उमलेश देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और यशोदा अस्पताल में उपचार जारी है। जहां उनका रीढ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ है। मां के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी देखभाल के उद्देश्य से विकास ने शादी करने का निर्णय लिया है। 


Who is Harshika Yadav Who became Vikas Yadav bride ties with Mulayam Singh family

शादी में शामिल सीमित मेहमान
– फोटो : अमर उजाला


पहले कासगंज में होनी थी शादी

शुक्रवार को शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उदयराज सिंह निवासी ग्राम इटोली जिला फिरोजाबाद की बेटी हर्षिका के साथ संपन्न हुई है। पहले यह शादी न्योली शुगर मिल जिला कासगंज पर होनी तय की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पेरोल की अवधि में विकास गृह जनपद छोड़कर नहीं जा सकते। ऐसे में पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के राजनगर स्थित निवास पर शादी सम्पन्न कराई गई। 


Who is Harshika Yadav Who became Vikas Yadav bride ties with Mulayam Singh family

विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी
– फोटो : अमर उजाला


हर्षिका यादव का परिवार मुलायम सिंह के परिवार से रखता है संबंध

हर्षिका यादव शिकोहाबाद स्थित ओम डिग्री कॉलेज से स्नातक कर एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं। हर्षिका के पिताजी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार से संबंध रखते हैं। वह मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। मुलायम सिंह यादव का परिवार शिकोहाबाद के इसी गांव का रहने वाला था, बाद में वह हर्षिका के पिताजी के परिवार को अपनी जमीन सौंपकर सैफई चले गए थे।


Who is Harshika Yadav Who became Vikas Yadav bride ties with Mulayam Singh family

विकास यादव ने की हर्षिका से शादी
– फोटो : अमर उजाला


विकास यादव की सजा के दो वर्ष बाकी

वर्ष 2002 में नीतीश कटारा का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या में विकास और विशाल यादव को नीतीश कटारा की हत्या को ऑनर कीलिंग मानते हुए दोनों को वर्ष 2008 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने विकास की उम्रकैद को 25 वर्ष की सजा में तब्दील कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 24 अप्रैल को विकास यादव को अंतरिम जमानत दी, जिसे 19 मई को चार सप्ताह के लिए बढ़ाया गया। इसके बाद इसे दो सप्ताह और बढ़ाया गया।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top