टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन इस बार वजह कोई मैच नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक मज़ेदार वीडियो है। भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर कर बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के वॉर्म-अप सेशन को हल्के-फुल्के अंदाज़ में ट्रोल किया।
हाल ही में वायरल हुई वीडियो में बाबर और रिज़वान अभ्यास के दौरान स्ट्रेचिंग और अनोखे अंदाज में वॉर्म-अप करते नजर आए थे। अब इंस्टाग्राम में शेयर की गई वीडियो में दीपक चाहर अपने दोस्तों के साथ वही मूव्स करते दिखे और कैप्शन में लिखा, “अब से यही वॉर्म-अप होगा।” वहीं वीडियो पर “Starting IPL preparation with legendary warm-up” भी लिखा गया, जिसने फैंस को खूब हंसाया।


