लॉन्ग वीकेंड पर चले आईए हिमाचलः 3 दिन की छुट्टी, भारी बर्फबारी का अलर्ट  और सैलानियों का पूरा पैसा वसूला!


Last Updated:

Himachal Rain-Snowfall Alert: हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद भारी बारिश और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में बीते तीन महीने से सूखा पड़ रहा है. लाहौल स्पीति के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है. लेकिन प्रदेश के मैदानी और मिडिल हिल्स वाले इलाकों में सूखा पड़ रहा है. इस विंटर सीजन में 94 फीसदी कम बारिश देखने को मिली है. शिमला और मनाली इस बार कम सैलानी पहुंचे हैं. क्योंकि यहां पर स्नोफॉल नहीं हुआ है.

ख़बरें फटाफट

लॉन्ग वीकेंड पर चले आईए हिमाचल! भारी बर्फबारी से टूरिस्ट का पैसा हो जाएगा वसूललॉन्ग वीकेंड और बर्फबारी का अलर्ट. हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के घुमने आने का सबसे अच्छा वक्त आ गया है.

शिमला. लॉन्ग वीकेंड और बर्फबारी का अलर्ट. हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के घुमने आने का सबसे अच्छा वक्त आ गया है. प्रदेश में 23 जनवरी को भारी बारिश, आंधी तूफान और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है. ऐसे में पूरे प्रदेश में बारिश होगी. यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार दी है.

दरअसल, देशभर में शनिवार से लेकर सोमवार तक तीन छुट्टियां हैं. ऐसे में प्रदेश में सैलानी घुमने का प्लान बना सकते हैं. मौसम विभाग के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 23 जनवरी से 24 जनवरी की सुबह तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी. लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कुल्लू में बर्फबारी के अधिक आसार हैं. मंडी समेत मध्य पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा. यहां पर सोलन, बिलासपुर और सिरमौर में ओले औऱ आंधी चलने के आसार हैं. निचले इलाकों में बारिश होगी.
हिमाचल में बारिश का अलर्ट.

मौसम विभाग के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि जनवरी 1 से 190 जनवरी तक 3 सेंटीमीटर बारिश और बर्फबारी हुई है और इस पूरे विंटर सीजन में 94 फीसदी कम बारिश और बर्फबारी हुई है. 2022 में भी ऐसा ही हाल रहा था. उन्होंने कहा कि 23 के बाद 26 से 28 जनवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका असर पूरे हिमाचल में देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को छह से 8 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान है औऱ काफी ज्यादा सर्दी पड़ेगा.

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी शेयर की गई है.

शिमला मनाली और नारकंडा में बर्फ गिरने का अनुमान

गौरतलब है कि इस सर्दी के सीजन में नारकंडा, शिमला औऱ मनाली शहर में बर्फबारी नहीं हुई है. ऐसे में सैलानियों की आवाजाही भी कम हुई है. यहां पर हालांकि सैलानी आ रहे हैं, लेकिन बर्फबारी ना होने से इस बार रोहतांग पास जनवरी महीने तक खुला रहा था, जबकि यह अक्तूबर और नवंबर में बंद हो जाता था. मनाली आ रहे सैलानी इस बार शिंकुला पास जा रहे हैं.
homehimachal-pradesh

लॉन्ग वीकेंड पर चले आईए हिमाचल! भारी बर्फबारी से टूरिस्ट का पैसा हो जाएगा वसूल



Source link

Scroll to Top