परिचालक भर्ती का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का अनुमोदन
.
जयपुर | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम का अनुमोदन किया गया। शुक्रवार शाम 5 बजे से परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। बोर्ड ने गुरुवार को बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के प्रारंभिक परिणाम के साथ परिचालक भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम और जमादार ग्रेड सेकंड परीक्षा की आंसर की का भी अनुमोदन किया।
शुक्रवार को इस भर्ती की परीक्षा देने वाले सभी 21 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जारी होगा। इसमें हर अभ्यर्थी को कितने अंक मिले और नॉर्मलाइजेशन के कारण कितने अंक बढ़े या घटे इसकी जानकारी मिलेगी। साथ ही कटऑफ के साथ डिलीट सवालों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे 16 जनवरी को शाम 5 बजे बाद ही परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर शाम 5 बजे से पहले ना जाएं।


