Last Updated:
UP Police Constable Bharti Age: लखनऊ में सीएम योगी का बड़ा फैसला सामने आया है. 32679 पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए हर वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी गई है. सभी वर्गों के लिए अपवाद स्वरूप अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है. यह फैसला कान्स्टेबल और इससे जुड़े समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती-2025 के लिए लिया गया है. सरकार का कहना है कि यह निर्णय अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें.
इस फैसले के तहत कुल 32 हजार 679 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी और सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं. शासनादेश जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. नई व्यवस्था के अनुसार अब सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई है, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए यह सीमा 25 से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 से बढ़ाकर 30 वर्ष और महिलाओं के लिए 30 से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है.
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह आयु सीमा में छूट एक बार के लिए विशेष रूप से प्रदान किया गया है और इसका लाभ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगा. बीते कुछ वर्षों में भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते कई अभ्यर्थी उम्र सीमा पार कर चुके थे, ऐसे युवाओं को इस फैसले से दोबारा मौका मिलेगा.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


