New Year Brings Sad News Rise and Fall Winner Arjun Bijlani Father in law passes away family shocking news नए साल में अर्जुन बिजलानी के परिवार पर टूटा दुख का पहाड़, ससुर का हुआ निधन, Tv Hindi News


संक्षेप:

नए साल की शुरुआत अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार के लिए दुखद हुई है। अर्जुन बिजलानी के ससुर का आज यानी 1 जनवरी, 2026 को निधन हो गया। अपने ससुर की तबीयत के चलते ही अर्जुन बिजलानी और उनका परिवार दुबई से वापस आया था। 

साल 2026 की शुरुआत अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार के लिए काफी दुखभरी रही है। अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा के पिता की 73 उम्र में निधन हो गया। नेहा के पिता राकेश चंद्रा स्वामी का निधन आज यानी 01 जनवरी को निधन हो गया। अर्जुन बिजलानी अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई गए थे, लेकिन अपने ससुर की तबीयत के चलते अर्जुन बिजलानी दुबई से वापस आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नेहा स्वामी के पिता का हुआ निधन

राकेश चंद्र स्वामी को सोमवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जैसे ही ससुर के अस्पताल में भर्ती होने के बात अर्जुन और उनके परिवार को पता चली वो दुबई से वापस आ गए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार से अर्जुन के ससुर वेंटिलेटर पर थे और आज यानी गुरुवार को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

ये भी पढ़ें:अर्जुन बिजलानी बोले- मेरा सबकुछ मेरी पत्नी के नाम पर है, उसे छोड़कर कहां जाऊंगा

अचानक बिगड़ी थी राकेश की तबीयत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार ने बताया कि नेहा के पिता फिट और ठीक थे, डिनर करने बैठ रहे थे कि अचानक उन्हें स्ट्रोक आ गया। इसके बाद अर्जुन के ससुर को बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेहा और अर्जुन ने दुबई जाने से पहले परिवार से मुलाकात की थी। अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ जाने से परिवार के लोग हैरान रह गए। नेहा और अर्जुन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वो लोग मंगलवार को दुबई से वापस आ गए।

2013 में हुई थी अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी

अर्जुन और नेहा की बात करें तो दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। अर्जुन अपने ससुर के काफी करीब थे। बता दें, अर्जुन जब काफी यंग थे तब ही उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया था। इसलिए अर्जुन अपने ससुर को पिता समान मानते थे।



Source link

Scroll to Top