dm order for school closures due to cold weather nursery to eighth schools to remain closed in these districts डीएम ने फिर कर दी छुट्टी की घोषणा, इस जिलों में बंद रहेंगे नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल, Uttar-pradesh Hindi News


संक्षेप:

अत्यधिक ठंड, कोहरा और शीतलहर के मद्देनजनर इस जिले में नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 26 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड) से संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा।

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर और कोहरे के बीच सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। ऐसे में कई जिलों में डीएम के आदेश से स्कूल बंद किए गए हैं। गुरुवार को सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश में डीएम के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर को बंद किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है। महाराजगंज जिले में भी आठवीं तक के स्कूलों 26 और 27 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, वाराणसी के डीएम ने प्री-प्राइमरी से कक्षा-5 तक के स्कूलों 26 दिसम्बर को बंद रखने का आदेश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीतापुर में जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड, कोहरा और शीतलहर के मद्देनजनर नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 26 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड) से संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा। वहीं, वाराणसी के डीएम ने भी आदेश दिया है कि अत्यधिक ठण्ड, घने कोहरे और शीत लहर में लगातार वृद्धि के मद्देनजर वाराणसी में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा-5 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय राहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों का संचालन दिनांक 26 दिसंबर 2025 को बंद रहेगा। विभागीय कार्यों के लिए अध्यापक और अन्य कर्मचारी पहले की तरह विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:यूपी के एक और जिले में स्कूल बंद, डीएम ने आठवीं तक स्कूलों में की छुट्टी

वहीं, महाराजगंज जिले में भी अत्यधिक ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 26 व 27 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है। विद्यालयों में कार्यरत समस्त शैक्षिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे विभाग द्वारा संचालित योजना जीरो पावर्टी सर्वे, अपार आईडी, यू-डायस, एसआईआर, निपुण आंकलन रणनीति, अभिभावक जागरूकता सहित अन्य आवश्यक विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। बीएसए ने बीईओ को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इसके पहले इन जिलों में हुई थी घोषणा

बता दें कि इसके पहले हरदोई जिले में भी डीएम ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश दिया था। आदेश में बताया गया था कि स्कूल में बच्चों के लिए अवकाश रहेगा लेकिन शिक्षक मौजूद रहकर विद्यालयी कार्य संपादित करेंगे।

मंगलवार को लखनऊ के डीएम ने आदेश दिया था कि प्री प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूल 24 से 27 दिसम्बर तक बंद रहेंगे। लखनऊ में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला गया है। इनकी कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चलेंगी। गोंडा में भी आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

वहीं, शाहजहांपुर में भी 26 दिसम्बर को प्री प्राइमरी तक के स्कूल बंद रहेंगे। मंगलवार को शाहजहांपुर डीएम ने इसका आदेश जारी किया था। आदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10 से शाम तीन बजे तक कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:ठंड में बसों की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं, रोडवेज ने तय की सीमा

कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब रात के तापमान में कमी आना शुरू होगी। अगले 24 से 48 घंटों में 03-04 डिग्री की कमी आ सकती है। बर्फीली हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। इससे तापमान पर असर पड़ेगा। अभी कोहरे से खास राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। रात में और सुबग व शाम घना कोहरा रहेगा। 29 दिसंबर तक यह स्थिति बनी रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि कोहरा बना रहेगा। कहीं घना तो कहीं मध्यम रहेगा। रात, सुबह और शाम को अधिक घना हो सकता है। फिलहाल सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी



Source link

Scroll to Top