First cold of winter in Saharanpur | सहारनपुर के नानौता में सर्दी की पहली ठंड: कोहरे और ठंडी हवाओं से जनजीवन हो रहा प्रभावित – Nanauta(Rampur Maniharan) News


सतीश कुमार | ननौता(रामपुर मनिहारान ), सहारनपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जनजीवन हो रहा प्रभावित? - Dainik Bhaskar

जनजीवन हो रहा प्रभावित?

सहारनपुर के नानौता में गुरुवार को सर्दी के मौसम की पहली ठंड ने दस्तक दी। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही थी, लेकिन बुधवार रात से मौसम में अचानक बदलाव आया।

बुधवार रात कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू किया, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। गुरूवार को दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम बर्फीला हो गया।

ठंड बढ़ने के कारण लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनने पड़े। कई लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आए।

सड़क किनारे गर्म कपड़े बेचने वाले छोटे दुकानदारों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है, जो पहले गर्म कपड़ों की बिक्री कम होने की शिकायत कर रहे थे।

मौसम में आए इस बदलाव से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह उनकी फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।



Source link

Scroll to Top