Rinku Singh Fiance Mp Priya In Maroon Suit,करोड़पति हैं रिंकू सिंह, लेकिन MP मंगेतर ने सादा- सा सूट पहनकर मनाया बर्थडे, फिर भी खूबसूरत लगीं प्रिया सरोज – cricketer rinku singh fiance mp priya saroj birthday photos in maroon printed cotton a line suit


रिंकू सिंह की सांसद मंगेतर प्रिया सरोज की फोटो
(फोटो साभार: इंस्टाग्राम@ipriyasarojmp)

रिंकू सिंह ने अपने खेल से सबको बहुत खुश किया और शोहरत के साथ खूब सारी दौलत भी कमाई। रिपोर्ट के मुताबकि, अब वो 20 करोड़ के मालिक हैं। 3.5 करोड़ के घर में रहते हैं। लेकिन बावजूद इसके उनका परिवार इतना सादा जीवन जीता है कि देखने वाला इंप्रेस हो जाता है। इस मामले में सिर्फ रिंकू के मम्मी-पापा ही नहीं, बल्कि उनकी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज भी शामिल हैं। जो हमेशा सादे कपड़ों में दिखती हैं। 26 साल की प्रिया ने अपने जन्मदिन पर भी अंदाज नहीं बदला।

न कोई दिखावा- न कोई घमंड, कॉटन का सादा सूट पहन प्रिया ने अपने बर्थडे पर केक काटा। इस दौरान उनका चेहरे बिल्कुल किसी आम लड़की की तरह सादगी दिखी। लेकिन सिंपल पहनावे में भी प्रिया की खूबसूरती जरा भी कम नहीं हुई। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@ipriyasarojmp)

बर्थडे पर भी नहीं छोड़ी प्रिया ने सादगी

बर्थडे पर भी नहीं छोड़ी प्रिया ने सादगी

प्रिया ने अपने बर्थडे पर भी हमेशा की तरह सादगी दिखाकर प्रूफ कर दिया कि वो सिंपलिसिटी को कभी नहीं छोड़ेंगी। मैरून रंग का प्रिंटेड सूट पहन वो अलग-अलग लोगों के साथ बर्थडे वाला केक काटती नजर आईं। उनके चेहरे पर न ही मेकअप दिखा। न ही सासंद मैडम में भारी-भरकम जूलरी पहनी। और, एक बार फिर से सादगी दिखाकर लोगों के दिल में बहुत खास जगह बनाने में सफल हो गईं।

सूट की कीमत है बहुत कम

सूट की कीमत है बहुत कम

प्रिया ने सादगी तो दिखाई। लेकिन साथ में ये भी प्रूफ कर दिया कि सुंदर दिखने के लिए महंगे-महंगे कपड़े ही पहने जाएं ये जरूरी नहीं है। क्योंकि इस फोटो में वो जो कुर्ता सेट पहनी दिख रही हैं वो libas ब्रांड का है। और, ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस आउटफिट की कीमत सिर्फ 2,369 रुपये है।

ए लाइन कुर्ता दिखा सुंदर

ए लाइन कुर्ता दिखा सुंदर

इस बात में कोई शक नहीं है कि रिंकू सिंह की मंगेतर का कुर्ता बहुत सुंदर दिख रहा है। ए लाइन मैरून कुर्ते की वी नेकालइन और थ्री क्वाटर सलीव्स हैं। लुक को सुंदर बनाने के लिए इसपर वाइट प्रिंट जोड़कर डीटेलिंग दी गई है। साथ में स्लीव्स पर लगी नेट भी लुक को लेटेस्ट और ट्रेंडी टच दे रही है।

मैचिंग पैंट प्लाजो पहनकर गईं छा

मैचिंग पैंट प्लाजो पहनकर गईं छा

कुर्ते के साथ प्रिया ने सलवार और पजामी की जगह पैंट प्लाजो पेयर किया। वो भी मैचिंग कलर का जिससे उनका लुक अपीलिंग बन रहा है। प्लाजो पर वाइट कलर के फूलों के पत्तियों वाले डिजाइन बने दिख रहे हैं। बॉर्डर को नेट वाला रखा गया है। जिसका लहरों वाला डिजाइन सुंदर दिख रहा है। ऐसे डिजाइन वाले प्लाजो आजकल ट्रेंड में बने हुए हैं।

दुपट्टा ओढ़कर दिखाए अदब

दुपट्टा ओढ़कर दिखाए अदब

प्रिया न सिर्फ देसी कपड़े पहनती हैं। बल्कि अपने लुक को पूरा बनाने के लिए साथ में दुपट्टा भी जरूर ओढ़ती हैं। और, उनकी यही बात लोगों को बहुत पसंद आती है। इस बार भी वो मैरून दुपट्टा ओढ़ी नजर आईं। जो कि सूट की तरह प्लेन है। ऐसे दुपट्टे लुक में वॉल्यूम ऐड करते हैं। और, इनको कैरी करना भी आसान होता है।

एक साथ सुपरहिट लगते हैं रिंकू और प्रिया

इयररिंग्स-नेकपीस पहन कंप्लीट बनाया लुक

 इयररिंग्स-नेकपीस पहन कंप्लीट बनाया लुक

जूलरी की बात करें तो प्रिया ने वो भी मिनिमल रखी। कान में वो वाइट पर्ल वाले इयररिंग्स पहनी नजर आईं। गले में उन्होंने फूल वाला नेकपीस पहना। जबकि उनके हाथ में डायमंड की इंगेजमेंट रिंग दिखी। इसके अलावा प्रिया ने अपने लुक में कोई और एलिमेंट ऐड नहीं किया।

प्रिया के देसी रूप से आप भी टिप्स ले सकती हैं। ऐसे लुक उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जो सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

गीतू कत्याल

लेखक के बारे मेंगीतू कत्यालगीतू कत्याल नवभारत टाइम्स में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया में इन्हें 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लाइफस्टाइल और मनोरंजन बीट से अपना करियर शुरू किया। महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आर्टिकल लिखें। फिर यूपी और दिल्ली की खबरों पर काम किया। अब गीतू फैशन बीट पर लिख रही हैं। सालों पुराने आउटफिट्स, कपड़ों के इतिहास और फैशन इंडस्ट्री के लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में इन्हें लिखना पसंद है। अगर बात करें निजी जीवन की, तो इन्हें खाली समय में घूमना और फिल्में देखना पसंद है। लोगों को आसान भाषा में दिलचस्प जानकारी उपलब्ध कराना ही इनका मकसद है।… और पढ़ें