Meerut Varanasi Vande Bharat Express: Check Full Route Timing And Ticket Price Details – Amar Ujala Hindi News Live



Meerut Varanasi Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। एक शहर से दूसरे शहरों के लिए कई ट्रेनें चलती हैं जिनके जरिए लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो बस आपको कंफर्म ट्रेन टिकट लेना होता है जिसके बाद आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।

loader

वहीं, रेलवे द्वारा समय-समय पर कई नई ट्रेनों को भी चलाया जाता है। जैसे, वंदे भारत ट्रेन। देश में मौजूदा समय में कुल 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं जो अलग-अलग शहरों से चल रही हैं। इसी क्रम में मेरठ से भी वंदे भारत रेलवे द्वारा चलाई जा रही है जो मेरठ से वाराणसी जाती है। आप भी अगर मेरठ से बनारस जाना चाहते हैं तो आप यहां इस वंदे भारत ट्रेन के जरिए अपना सफर पूरा कर सकते हैं। आप यहां इस वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग, रूट और किराया आदि जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…




Trending Videos

Meerut Varanasi Vande Bharat Express: Check Full Route Timing and Ticket Price Details

मेरठ से वाराणसी चलने वाली वंदे भारत की टाइमिंग क्या है?
– फोटो : Adobe Stock


ट्रेन के बारे में जानकारी

  • भारतीय रेलवे मेरठ से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन चला रहा है। ये संचालन 27 अगस्त 2025 से किया जा रहा है। इस वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22490/22489 है और इस ट्रेन का नाममेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस है।


Meerut Varanasi Vande Bharat Express: Check Full Route Timing and Ticket Price Details

मेरठ से वाराणसी चलने वाली वंदे भारत की टाइमिंग क्या है?
– फोटो : Adobe Stock


रूट के बारे में जानकारी

  • अगर आप भी इस मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी जाना चाहते हैं, तो जान लें कि ये ट्रेन मेरठ से बनकर चलेगी और पांच प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एनआर और अयोध्या धाम जंक्शन शामिल है।


Meerut Varanasi Vande Bharat Express: Check Full Route Timing and Ticket Price Details

मेरठ से वाराणसी चलने वाली वंदे भारत की टाइमिंग क्या है?
– फोटो : Adobe Stock


कितना टाइम लेगी गंतव्य तक पहुंचने में?

  • मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 783 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जिसमें उन्हें 11 घंटे 50 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर मेरठ सिटी से रवाना होगी और शाम 06 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी
  • ट्रेन नंबर 22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 09 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना होगा और उसी रात को 09 बजकर 05 मिनट पर मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी


Meerut Varanasi Vande Bharat Express: Check Full Route Timing and Ticket Price Details

मेरठ से वाराणसी चलने वाली वंदे भारत की टाइमिंग क्या है?
– फोटो : Adobe Stock


इस ट्रेन का किराया कितना है?

  • इस ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे और ये सभी कुल 8 कोच में होंगे। ऐसे में एसी चेयर कार किराया कैटरिंग चार्ज मिलाकर (ट्रेन में सफर के दौरान आपको जो खाना दिया जाएगा) 1915 रुपये औरएग्जीक्यूटिव चेयर कार किराया 3525 रुपये कैंटरिंग चार्ज मिलाकर है।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top