Ayush Mhatre replaces Yashasvi Jaiswal: 156 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल हुए टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर को मिली जगह


Last Updated:

Ayush Mhatre replaces Yashasvi Jaiswal: ओपनर यशस्वी जायसवाल को मुंबई टीम से रिलीज कर दिया गया है. जायसवाल ने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था जबकि दूसरी पारी में उन्होंने शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था. बाएं हाथ के इस ओपनर की जगह मुंबई ने वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में जगह दी है.

156 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी हुए टीम से बाहर, युवा खिलाड़ी को मिली जगहयशस्वी जायसवाल मुंबई टीम से हुए बाहर.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक जड़कर खूब वाहवाही लूटी. लेकिन यशस्वी अब मुंबई के लिए रणजी के अगले मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है. यशस्वी की जगह मुंबई ने वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम से जोड़ा है. मुंबई को रणजी के अगले मैच में हिमाचल प्रदेश से भिड़ना है. यशस्वी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. यह मैच शनिवार से मुंबई में खेला जाएगा. यशस्वी को इसलिए रिलीज किया गया क्योंकि उन्हें 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है.

इस सत्र में अभी तक एक जीत और दो ड्रॉ खेलने वाली 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम बीकेसी मैदान पर अपना दूसरा घरेलू मैच खेलेगी. जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 67 और 156 रन की पारियां खेलने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को रिलीज कर दिया गया क्योंकि उन्हें 14 नवंबर से कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.यशस्वी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेंच गर्म कर लौटे थे. उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था.

Ayush Mhatre, Yashasvi Jaiswal, Mumbai vs Himachal Pradesh, Ranji Trophy, Yashasvi Jaiswal release Mumbai Team, Yashasvi Jaiswal south Africa series, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, जायसवाल रणजी ट्रॉफी
यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम से हुए बाहर.

यशस्वी जायसवाल पहली बार झटका विकेट
यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान के खिलाफ एक विकेट भी झटका था. उन्होंने दीपक हुड्डा को 248 के स्कोर पर आउट कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना विकेट लिया था. जायसवाल की गेंद पर हुड्डा को विकेटकीपर ने कैच किया था. गेंद से असर छोड़ते हुए यशस्वी जायसवाल ने दीपक हुड्डा को तो आउट किया ही है, उसके बाद वो दूसरी पारी में मुंबई को जबरदस्त शुरुआत भी दिलाई.शतकीय पारी खेलकर यशस्वी ने यह बता दिया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में छाप छोड़ने को तैयार हैं.

Ayush Mhatre, Yashasvi Jaiswal, Mumbai vs Himachal Pradesh, Ranji Trophy, Yashasvi Jaiswal release Mumbai Team, Yashasvi Jaiswal south Africa series, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, जायसवाल रणजी ट्रॉफी

टीम इस प्रकार है :
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, मुशीर खान, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), इरफान उमेर, अखिल हरवाडकर, हिमांशु सिंह, कार्तिक मिश्रा, साईराज पाटिल.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

156 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी हुए टीम से बाहर, युवा खिलाड़ी को मिली जगह



Source link

Scroll to Top