GRM Overseas Ltd may give bonus share eyeing on 13 nov 2025 details 4 साल बाद बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 13 नवंबर को होगा बड़ा फैसला, Business Hindi News


संक्षेप: Bonus Share: इस साल शेयर बाजार में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) एक बार फिर से बोनस शेयर देने की तैयारी में है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 13 नवंबर 2025 को होगी।

Bonus Share: इस साल शेयर बाजार में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) एक बार फिर से बोनस शेयर देने की तैयारी में है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 13 नवंबर 2025 को होगी। इसी मीटिंग में तिमाही नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बोर्ड की इस मीटिंग में बोनस शेयर पर भी फैसला किया जाना है। बता दें, अगर बोनस शेयर देने पर फैसला होता है तो 2021 के बाद दूसरी बार कंपनी फ्री शेयर निवेशकों को देगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहली तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स 334.40 करोड़ रुपये का था। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.1 करोड़ रुपये का हुआ था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल सेल्स 1374.20 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 61.24 करोड़ रुपये का था।

ये भी पढ़ें:Groww के IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों के हाथ रह जाएंगे खाली?

2025 में कंपनी ने दिया 100% से अधिक का रिटर्न

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय कंपनी के शेयर 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 446.80 रुपये पर थे। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2025 में इस स्टॉक का भाव 123 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 102 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.62 प्रतिशत की तेजी आई है।

5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1984 प्रतिशत बढ़ा है। 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 11154 प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:₹74 तक जाएगा सुजलॉन एनर्जी का शेयर! 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

2021 में बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

GRM Overseas Ltd के शेयर 2021 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस दिया था। वहीं, आखिरी बार कंपनी ने 2022 में डिविडेंड बांटा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)



Source link

Scroll to Top