Rahul Gandhi jumped into pond with VIP Mukesh Sahni catch fish in Begusarai Bihar shared video मुकेश सहनी संग पोखर में कूद मछली पकड़ने लगे राहुल गांधी; वीडियो शेयर कर बताया- बहुत अच्छा लगा, Bihar Hindi News


संक्षेप: Rahul Ganadhi: चुनावी रैली में बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी भाषण के बाद मछली पालन देखने के दौरान नाव से पोखर में कूद गए और आम मछुआरों के साथ मछली पकड़ने लगे। उनके साथ मुकेश सहनी भी मौजूद थे।

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के समर्थन में परना के सोना चिमनी ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। भाषण के बाद राहुल गांधी ने स्थानीय युवाओं की गुजारिश पर पोखर में मछली पालन देखने का आग्रह स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने नौकायन का आनंद लिया और युवाओं के साथ मछली पकड़ने के लिए पोखर में कूद गए। विकासशील इसान पार्टी(वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां पकड़ीं और तैराकी करते भी नजर आए। उनका यह आम जनता वाला रूप देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण और युवा उत्साहित हो उठे। लोगों ने राहुल गांधी के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राहुल गांधी आम जन से सहज रूप में घुलते-मिलते हुए वे सड़क मार्ग से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित तालाब तक पहुंचे और लगभग 40 मिनट तक वहां समय बिताया। उनके इस सरल और मिलनसार व्यवहार ने लोगों के बीच उत्सुकता और अपनापन दोनों बढ़ाया। राहुल गांधी के साथ इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता का स्नेह और आत्मीयता उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इसका वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा। काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है। बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे , प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी और अंबानी की साठगांठ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की नीतियां अब कुछ उद्योगपतियों के इशारे पर उनके हित में चल रही हैं। वहीं आम जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं। राहुल ने मंच से प्रधानमंत्री को “डरपोक” बताते हुए कहा कि 56 इंच की छाती का दावा करने वाले मोदी अमेरिकी दबाव में झुक जाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर मोदी द्वारा कार्रवाई रोक देने का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति से ही नहीं डरते हैं, बल्कि उनपर पूरा नियंत्रण अंबानी व अडानी जैसे उद्योगपतियों का है।



Source link

Scroll to Top