‘मोंथा’ की चपेट में मध्य प्रदेश! 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए 30 अक्टूबर का मौसम


MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट लेनी शुरू कर दी है. चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ने के बाद भी उसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के 11 जिलों श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा.



Source link

Scroll to Top