भोपाल. मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट पलटी है, जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है. रविवार को राजधानी भोपाल में दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में 2 इंच रिकॉर्ड हुई. इसके अलावा बालाघाट में भी करीब 1 इंच पानी गिरा.
साथ ही इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, सागर, रतलाम, शाजापुर, देवास, दमोह, बालाघाट, धार और आगर-मालवा जैसे 20 से ज्यादा जिलों में बारिश रिकार्ड की गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 31 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसमें मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर जैसे जिलों में गरज-चमक हल्की बारिश हो सकती है.
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 32.4°C (सबसे ज्यादा), दतिया – 31.6°C, ग्वालियर – 31.2°C, गुना – 30.8°C, टीकमगढ़ – 30.5°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 16.4°C (सबसे कम), शिवपुरी – 17°C, खरगोन – 18.2°C, नौगांव (छतरपुर) – 18.3°C, राजगढ़ – 18.6°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 31.2°C
उज्जैन – 25.7°C
जबलपुर – 24.8°C
भोपाल – 24.2°C
इंदौर – 23.5°C


