07:14 AM, 18-Oct-2025
Dhanteras 2025 Shopping Muhurat: धनतेरस पर इस मुहूर्त में करें खरीदारी
धनतेरस पर इस बार खरीदारी के कई शुभ समय बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुभ मुहूर्त की शुरुआत सुबह 7:49 बजे से होगी और दिनभर अलग-अलग चौघड़िया में खरीदारी का अच्छा समय रहेगा।
वहीं, चर काल में खरीदारी के लिए रात 12:06 से 1:41 बजे तक का समय विशेष रूप से लाभदायक माना जा रहा है।
इस दौरान सोना-चांदी, वाहन या अन्य कीमती वस्तुओं की खरीद शुभ फल देने वाली मानी जाती है।
07:10 AM, 18-Oct-2025
Dhanteras Shubh Yog: धनतेरस पर बनेंगे दुर्लभ योग
आज ब्रह्म योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो आर्थिक प्रगति और भाग्यवृद्धि के लिए अत्यंत अनुकूल माने गए हैं। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा कर सुख, समृद्धि और निरोगता की कामना की जाती है।
07:00 AM, 18-Oct-2025
Dhanteras 2025 Date: धनतेरस तिथि
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरंभ: 18 अक्तूबर, दोपहर 12:18 मिनट पर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 अक्तूबर, दोपहर 1:51 मिनट पर
18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मान्य होगा।
06:24 AM, 18-Oct-2025
Dhanteras 2025 Live: शुभ योग में धनतेरस आज, जानें पूजा विधि, कथा, मंत्र और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2025 Puja Timing Shubh Muhurat For Shopping: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज यानी 18 अक्तूबर से ही दिवाली के पंच- दिवसीय उत्सव का आरम्भ हो गया है। आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। यही कारण है कि इस दिन को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर शुभता और समृद्धि के लिए लोग सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी कई गुना बढ़कर फल देती है। आइए जानते हैं धनतेरस के पावन अवसर पर इसका शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, मंत्र से लेकर खरीदारी के मुहूर्त तक लेकर पूरी जानकारी।


