
होम स्टे (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सरकार अब नया होम स्टे बनाने और पुराने को अपग्रेड करने के लिए ऋण लेने वालों को 3 से 5 फीसदी तक ब्याज पर सब्सिडी देगी। डायमंड और गोल्ड श्रेणी होम स्टे को दो करोड़ और सिल्वर श्रेणी को एक करोड़ तक के ऋण पर यह मदद मिलेगी। शहरी क्षेत्रों में होम स्टे के लिए 3, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 व जनजातीय क्षेत्रों में 5 फीसदी तक ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के बोनाफाइड हिमाचली ही इस योजना के लिए पात्र होंगे। ब्याज सब्सिडी अधिकतम तीन वर्ष तक मिलेगी, जिसमें ऋण की मोहलत अवधि भी शामिल होगी। नए और पहले से संचालित होम स्टे यूनिट दोनों ही योजना का लाभ उठा सकेंगे।


