UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार


09:53 PM, 17-Oct-2025

UP News: अयोध्या में दीपोत्सव पर राजधानी में रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट

अयोध्या में दीपोत्सव पर राजधानी में भी डायवर्जन लागू रहेगा। घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देख लें, वरना परेशान हो सकते हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट… और पढ़ें

09:49 PM, 17-Oct-2025

AMU: सीएम की तस्वीर वाली पट्टिका हटवाने पर हंगामा, कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, पुलिस ने एएमयू से मांगा जवाब

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व भाजपाई छात्र व युवा नेताओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एएमयू से जवाब मांगा है। किन लोगों ने ऐसा किया व किस कारण से किया। और पढ़ें

09:44 PM, 17-Oct-2025

Himachal Police Bharti Result: हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष व महिला कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में विशिष्ट ड्यूटी के लिए आयोजित कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। और पढ़ें

09:43 PM, 17-Oct-2025

Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, छोटी सेना गैंग लीडर समेत दो बदमाशों को लगी गोली

पुलिस से मुठभेड़ में घायलों में छोटी सेना गैंग का लीडर आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल और उसके साथी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  और पढ़ें

09:28 PM, 17-Oct-2025

Sidhi News: जब अचानक से जिला अस्पताल पहुंचे गए स्वास्थ्य मंत्री, सिविल सर्जन को लगी फटकार; दिए सख्त निर्देश

MP News: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के ओपीडी, इंजेक्शन रूम, रिकॉर्ड रूम, लेबर रूम समेत अन्य विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाएं देखकर नाराज़गी जताई और सुधार के निर्देश दिए। और पढ़ें

09:16 PM, 17-Oct-2025

Saharanpur: रोडरेज में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस चौकी के पास ही छह-सात युवकों ने किया हमला

Murder In Saharanpur: फंदपुरी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पिकअप चालक हामिद की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हमलावर पास के ही गांव के बताए जा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। और पढ़ें

09:07 PM, 17-Oct-2025

UP News: ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर बड़े घपले की तैयारी…’, उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर बड़े घपले का आरोप लगाया है। परिषद ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट… और पढ़ें

08:55 PM, 17-Oct-2025

UP: आसमान में रामकथा… जमीन पर दीपों की झिलमिलाहट, मुरादाबाद में जलाए गए 11 लाख दीये.. 1500 ड्रोन ने दिखाए शो

मुरादाबाद में भव्य दीपोत्सव और ड्रोन शो ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 1500 ड्रोन से आसमान में श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित रामलीला का शानदार प्रदर्शन हुआ। राम-रावण युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, सेना, स्वच्छता, एकता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आकृतियां दिखाई गईं। इसके साथ ही 16 स्थानों पर 11 लाख दीप जलाए गए।  और पढ़ें

08:46 PM, 17-Oct-2025

Ayodhya Diwali 2025: दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने को लगे 33 हजार स्वयंसेवक, 26.11 लाख दीपों से जगमगाएगा सरयू तट

Ayodhya Diwali 2025: इस बार दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने के लिए 33 हजार स्वयंसेवक लगे हैं। सरयू का तट 26.11 लाख दीपों से जगमगाएगा। इसके साथ ही 2100 वेदाचार्यों की महाआरती इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी। और पढ़ें

08:45 PM, 17-Oct-2025

Chamba News: ड्यूटी से गैरहाजिर पांगी के थांदल स्कूल के चार अध्यापक निलंबित, एसडीएम ने की कार्रवाई

जिला चंबा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला थांदल के चार अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। चारों अध्यापकों को जिला मुख्यालय चंबा में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर… और पढ़ें



Source link

Scroll to Top