Himachal: मांगों को लेकर प्रदेशभर में गरजे पेंशनर, निकालीं रैलियां, डीसी के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 17 Oct 2025 12:29 PM IST

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने शिमला के सीटीओ चाैक के पास धरना दिया और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। 

Pensioners across the state protested their demands, held rallies and sent a memorandum to the government thro

मांगों को लेकर गरजे पेंशनर
– फोटो : संवाद



विस्तार


हिमाचल में पेंशनरों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने शिमला के सीटीओ चाैक के पास धरना दिया और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोलन जिले की करीब 10 से 15 पेंशनर यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुराने विश्राम गृह पर एकत्रित हुए। वहां से मालरोड पर रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भेजा, जिसमें प्रदेश सरकार ने अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इसमें डीए की बकाया राशि, लंबित मेडिकल बिल प्रमुख है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Trending Videos



Source link

Scroll to Top