दक्षिण पूर्व जिले की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चार साल के एक मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्चे का अपहरण पीड़िता के घर के बाहर से किया था।
आरोपी की इंस्टाग्राम पर बच्चे की मां से दोस्ती हुई थी
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुधाकर सिंह की बच्चे की मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी लगातार मां पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदले की भावना से बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई।
दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से किया रेस्क्यू
बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। अमर कॉलोनी थाना पुलिस की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर लखनऊ में दबिश दी। पुलिस की मुस्तैद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: जिंदा अपराधी की ‘फर्जी मौत’: जाली प्रमाण पत्र पर थे पूर्व पार्षद के साइन, 14 दिन में बताए पुलिस; ऐसे खुली पोल