ADGP Suicide: पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम कुछ देर में, चंडीगढ़ एसएसपी के साथ PGI पहुंचीं पत्नी


एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्तूबर को सेक्टर-11 स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार ली थी। 8 दिन बीत जाने के बावजूद वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सरकार की तरफ से परिवार को मनाने की सारे कोशिशें नाकाम रही हैं। 


ADGP Y Puran Kumar Postmortem last rites today all update

पीजीआई में तैनात पुलिस
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम कुछ ही देर में शुरू होगा। एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार को सेक्टर 24 स्थित आवास से पीजीआई लेकर पहुंच गई हैं। 

वहीं सूत्रों के अनुसार, शाम चार बजे अंतिम संस्कार का समय तय किया गया है। इसके लिए सेक्टर 25 शमशान घाट में भी पुलिस सुरक्षा लगा दी गई है। वाई पूरण कुमार ने नाै दिन पहले आत्महत्या की थी। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस में टकराव: आरोपी की गिरफ्तारी पर बवाल; देर रात थाने पहुंचे पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी



Source link

Scroll to Top