नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) इस सर्दी में अपने क्षेत्र में पांच लाख से अधिक ट्यूलिप लगाएगी। पिछले वर्षों की तुलना में यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लोधी गार्डन स्थित एनडीएमसी के ट्यूलिप विकास एवं भंडारण कक्ष का दौरा किया और आगामी सीजन के लिए संग्रहित बल्बों का निरीक्षण किया।
एनडीएमसी ने इस बार 50 हजार ट्यूलिप बल्ब स्थानीय रूप से विकसित किए हैं, जिनमें से 29 हजार बल्ब लोधी गार्डन के विशेष कक्ष में विकसित किए गए हैं। शेष 21,000 बल्ब हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित आईएचबीटी-सीएसआईआर से आए हैं, जिन्हें पहले दिल्ली में काटा गया था। उपराज्यपाल ने स्थानीय स्तर पर ट्यूलिप उगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में अधिकारियों से चर्चा की।


