Himachal Weather: प्रदेशभर में खिली धूप, कोकसर-काजा सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल; इस दिन तक साफ रहेगा मौसम


अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा

Updated Tue, 14 Oct 2025 01:00 AM IST

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 19 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। उच्च पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

Himachal Weather Sunshine shines across the state Koksar-Kaza road restored for small vehicles

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार


राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार काे मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 19 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। कोकसर-काजा सड़क कुंजुम दर्रा होकर छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। पागलनाला से मलबा आने के चलते मनाली-लेह मार्ग पर शाम सात बजे के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मैदानी जिलों में धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। उच्च पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।



Source link

Scroll to Top