M.Phil. पास लूटेरा: रसायन विषय का ज्ञान, बैंक लूट में किया इस्तेमाल; इस युवक का कारनामा सुन हर कोई हैरान


अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर

Updated Mon, 13 Oct 2025 04:33 AM IST

बिहार के सीतामढ़ी में पैदा हुआ दीप शुभम परिवार संग 1990 के दशक में दिल्ली के बुराड़ी आकर बस गया। पिता ने दिल्ली आकर कारोबार शुरू कर दिया। भाई इंजीनियर बन गया। आरोपी ने दिल्ली विवि से एमएससी और एमफिल किया है।


Delhi Police arrested an M.Phil pass youth from Gurugram on charges of robbery

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : AI Meta



विस्तार


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली विवि से एमएससी और एमफिल पास शुभम (32) नाम के लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2017 में अपने रसायन विषय के ज्ञान की मदद से बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने पटाखों के साथ केमिकल मिलाकर धुएं वाला बम तैयार किया फिर वारदात को अंजाम दिया गया।  



Source link

Scroll to Top