UP: अफगान विदेश मंत्री आज आगरा में…ताजमहल पर कड़ा पहरा, मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिलने की इजाजत


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी के आगरा दाैरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। ताजमहल पर कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। साथ ही उनसे मिलने की भी किसी को इजाजत नहीं दी गई है।


afghan Foreign Minister  amir khan muttaqi to visit Taj Mahal in Agra

माैलवी आमिर खान मुत्ताकी, अफगानिस्तानी विदेश मंत्री
– फोटो : ANI वीडियो ग्रैब



विस्तार


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आएंगे। ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ताजमहल पर कड़ा पहरा रहेगा। शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी है।

अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा पर पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा। सहारनपुर हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन ने अफगानी नेता की ताजमहल भ्रमण के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ताजमहल में प्रवेश के दौरान भी सख्ती रहेगी।

 



Source link

Scroll to Top