IND vs WI: गिल-यशस्वी की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में चमके जडेजा, भारत को चार सफलता; मुश्किल में वेस्टइंडीज


IND vs WI Test Highlights 2025: India vs West Indies 2nd Test Day 2 Match Arun Jaitley Scorecard Updates

भारतीय टीम
– फोटो : BCCI

विस्तार


भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की थी। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में चार विकेट पर 140 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 378 रन पीछे है। स्टंप्स के समय शाई होप 31 और तेविन इमलाक 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और उन्हें अब तक तीन सफलताएं मिली है, जबकि कुलदीप यादव को एक विकेट मिला है।



Source link

Scroll to Top