Himachal: एलडीआर के पांच फीसदी कोटे से एसएमसी शिक्षकों की भर्ती पर रोक, इस वजह से शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला


एसएमसी के तहत शिक्षकों की सीमित विभागीय भर्ती (एलडीआर) के पांच फीसदी कोटे से की जा रही भर्ती पर रोक लगा दी है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह एसएमसी शिक्षकों की भर्ती के लिए टीजीटी, जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के कुल 38,000 कैडर के पांच फीसदी के आधार पर नया प्रस्ताव तैयार करे। पढ़ें पूरी खबर…

Himachal Ban on recruitment of SMC teachers from LDR Five Percent quota

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
– फोटो : ANI



विस्तार


हिमाचल प्रदेश में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत शिक्षकों की सीमित विभागीय भर्ती (एलडीआर) के पांच फीसदी कोटे से की जा रही भर्ती पर रोक लगा दी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मौजूदा प्रस्ताव में एसएमसी को मिलने वाले कम पदों को देखते हुए यह फैसला लिया है। प्रस्ताव में बैचवाइज शिक्षकों की भर्ती संख्या के आधार पर एसएमसी शिक्षकों के लिए केवल 142 पद निर्धारित किए गए थे, जबकि सरकार के अनुसार यह संख्या शिक्षकों के वास्तविक कुल कैडर के अनुपात में बेहद कम हैं। शिक्षा मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीते दिनों स्कूल शिक्षा बोर्ड को प्रश्नपत्र तैयार करने के निर्देश भी वापस लेने को कहा है।



Source link

Scroll to Top