Himachal: सीएम सुक्खू बोले- रद्द नहीं किए पंचायत चुनाव, हर बात का विरोध करना भाजपा की नीति बन गया


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 10 Oct 2025 12:54 PM IST

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनाैपचारिक बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव रद्द नहीं किए गए हैं। 

CM sukhvinder Sukhu said – Panchayat elections were not cancelled, opposing everything has become the policy o

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनाैपचारिक बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव रद्द नहीं किए गए हैं। कहा कि भाजपा हर बात को तूल देती है। भाजपा की एक नीति बन गई है कि हर बात का विरोध करना है। 2023 में जब आपदा आई तो भाजपा ने विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी। जब हमने सत्र बुलाया तो भाजपा ने वाकआउट किया, आपदा प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। इस बार की आपदा 2023 से कहीं अधिक थी, पिछले दिनों घुमारवीं में भी बड़ा हादसा हुआ।

loader







Source link

Scroll to Top