{“_id”:”68e88ab0d28ec5a4ef0a2c98″,”slug”:”mukesh-ambani-arrives-to-visit-badrinath-kedarnath-uttarakhand-news-read-all-updates-in-hindi-2025-10-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jollygrant: बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए विशेष विमान से पहुंचे मुकेश अंबानी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:05 AM IST
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी – फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट से मुकेश अंबानी व उनके साथ पहुंचे अन्य लोग दो हेलिकॉप्टर से बदरी-केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुए।
मुकेश अंबानी सुबह करीब 8:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह 8:30 बजे हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बदरी-केदार में विशेष पूजा अर्चना के बाद देहरादून एयरपोर्ट से विमान से वापस रवाना हो जाएंगे।