17 बेटियों का गुनहगार: चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका से जज ने खुद को किया अलग, आज होगी सुनवाई



पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश ने गुरुवार को आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। बाबा पर एक निजी प्रबंधन संस्थान में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 

loader




Judge recuses himself from hearing Chaitanyananda Saraswati bail plea

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
– फोटो : PTI


आज होगी सुनवाई

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल अहलावत ने आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद मामले को पटियाला हाउस कोर्ट के जिला न्यायाधीश के समक्ष किसी अन्य न्यायाधीश को सौंपने के लिए भेज दिया गया है। मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। इससे पहले बुधवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने एक अंतरिम आदेश पारित किया था जिसमें चैतन्यानंद की प्याज-लहसुन रहित भोजन, चश्मा और दवाइयां पाने की याचिका को मंजूरी दी गई थी।


Judge recuses himself from hearing Chaitanyananda Saraswati bail plea

बाबा चैतन्यानंद सरस्वती लड़कियों को फाइव स्टार में बुलाता था
– फोटो : अमर उजाला


महिला ब्रिगेड कमांडर के साथ हुई बातचीत सामने आई 

जांच में पता चला है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद लड़कियों को अक्सर मिलने के लिए फाइव स्टार होटलों में बुलाता था और अलग-अलग जगहों पर एक ही फाइव स्टार होटल में रुकता था। इस मामले में यह पहली बार है जब पीड़ित लड़कियों की बाबा की महिला ब्रिगेड कमांडर (डीन) के साथ हुई बातचीत सामने आई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार महिला ब्रिगेड की कमांडर (डीन) लड़कियों को सीधे एक फाइव स्टार होटल में पहुंचने के लिए कह रही है। लड़कियों से कह रही है कि बाबा ने उनके लिए एक शानदार रूम बुक कराया हुआ है। लड़कियों को स्वामी जी के साथ वही डिनर करना होगा। इसके बाद रात होटल में ही गुजारनी होगी।


Judge recuses himself from hearing Chaitanyananda Saraswati bail plea

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
– फोटो : अमर उजाला


बातचीत का ब्योरा

डीन कह रही है कि अपने कपड़े साथ लेकर आओ। लेकिन लड़कियां वहां जाने से मना कर देती हैं। पीड़ित कहती है कि उनकी तबीयत खराब है। इस पर डीन कहती है तुम लोग बहानेबाजी कर रही हो। तुम्हारे नंबर कम आए हैं और तुम्हें लगता है कि बाबा तुमको डांटेंगे। अगर तुम आने से मना करोगी तो तुम्हारे कमरे की बुकिंग कैंसिल कर दी जाएगी और तुम्हें अपने खर्चे पर वहां रुकना होगा।


Judge recuses himself from hearing Chaitanyananda Saraswati bail plea

आरोपी स्वामी चैतन्यानंद
– फोटो : अमर उजाला


लड़कियों की जो बातचीत हुई, उसका ब्योरा

ऑडियो-1

हैलो

हां, बोलो।

गुड आफ्टरनून, मैम। आपने कॉल किया था। मैं ये कह रही थी कि मुझे एक तो अत्री सर का नंबर भेज दीजिए।

ठीक है, मैम

और दूसरा, कल यहां से आने के बाद, कल 23 तारीख को जब तुम दोनों अपने ऑफिस से निकलो, तो मैं एक होटल का नाम दूंगी। तुम्हें सीधे उसी होटल में जाना है। वहां स्वामीजी आए हुए हैं। तुम्हें वहां उनसे मिलना है और उनके साथ डिनर करना है। उन्होंने तुम्हारे लिए होटल में रूम बुक किया हुआ है। कल रात तुम दोनों वहीं रुकोगी और परसों 24 तारीख को वहीं से ऑफिस जाओगी।

ठीक है, मैम

ठीक है, तो कल जब ऑफिस के लिए निकलो तो अपने कपड़े साथ ले आना, और मुझे अत्री सर का नंबर मैसेज कर देना।

ठीक है, मैम

ठीक है।




Source link

Scroll to Top