Uttarakhand: मौसम हुआ सुहावना…हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद दिखा ऐसा खूबरसूत नजारा, कल होंगे कपाट बंद



बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब का बेहद खूबसूरत नजारा दिखा। मौसम खुलने के बाद यहां मौसम सुहावना बना है। कल हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद होंगे। वहीं गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गोमुख, भोजबासा और तपोवन में बर्फबारी को देखते हुए ट्रैकिंग पर दो दिन की अस्थाई रोक लगाई गई है।

loader

बुधवार सुबह तक गोमुख-तपोवन ट्रैक पर गए सभी ट्रैकर्स गंगोत्री लौट आए हैं। दो दिन हुई बर्फबारी के बीच गोमुख-तपोवन ट्रैक पर ट्रैकर्स ने बर्फ के बीच ट्रैकिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया।

 




Snowfall in Hemkund Sahib doors to be closed tomorrow Watch Photos

हेमकुंड साहिब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उत्तराखंड के चारों धामों और पंच केदारों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तारीखें तय कर दी गई हैं। विजयदशमी और भैया दूज के पावन पर्व पर हुई पंचांग गणना के बाद इन धामों के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। इस वर्ष की यात्रा का समापन 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ हो जाएगा, बाकी सभी प्रमुख धामों के कपाट इससे पहले ही बंद हो रहे हैं।


Snowfall in Hemkund Sahib doors to be closed tomorrow Watch Photos

हेमकुंड साहिब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के शुभ पर्व पर 23 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले छह महीनों के लिए मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में हो सकेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 23 अक्तूबर, 2025 (संवत 2082, कार्तिक शुक्ल यम द्वितीय) को बृहस्पतिवार, विशाखा नक्षत्र, आयुष्मान योग और धनु लग्न में अमृत बेला पर कपाट बंद होंगे। कपाट बंद होने से पहले सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली खुशीमठ खरसाली गांव में अपने शीतकालीन प्रवास पर पहुंचेगी।


Snowfall in Hemkund Sahib doors to be closed tomorrow Watch Photos

हेमकुंड साहिब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व के शुभ अवसर पर सुबह 11:36 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में स्थित माँ गंगा मंदिर में उनके दर्शन कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand:  केदारनाथ धाम में बिजली की व्यवस्था अब और दुरुस्त होगी, 33 केवी सब स्टेशन का किया जाएगा निर्माण


Snowfall in Hemkund Sahib doors to be closed tomorrow Watch Photos

हेमकुंड साहिब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बदरीनाथ धाम

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को विजयदशमी पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया ने पंचांग गणना कर बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद होने की तिथि घाेषित की। 




Source link

Scroll to Top