Kanpur Blast: हमराज कॉम्प्लेक्स में दो साल पहले आग के दौरान चोरी हुई थी स्कूटी, उसी में हुआ धमाका, साजिश का शक



बिसातखाना में जिस काली एक्टिवा स्कूटी में धमाका हुआ है वह भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी की है। यह स्कूटी दो साल पहले हमराज कॉम्प्लेक्स में अग्निकांड वाली रात को वहीं से चोरी हुई थी। बृजेंद्र ने इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज कराई थी। चोरी की गाड़ी में धमाका होने से पुलिस से लेकर जांच एजेंसियां तक सतर्क हो गई हैं।

loader




Scooter stolen during a fire at Hamraj Complex two years ago exploded

Meston Road blast
– फोटो : amar ujala


गोविंद नगर 11 ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी गारमेंट्स व्यापारी हैं। उनकी हमराज कांप्लेक्स में कई दुकानें थीं। 30 मार्च 2023 को हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी आग में उनकी दुकानें जल गई थीं। आग की सूचना पर पहुंचे बृजेंद्र जब आग की लपटों से अपना सामान तलाश रहे थे तभी किसी शातिर ने मौका पाकर उनकी स्कूटी चोरी कर ली थी। 


Scooter stolen during a fire at Hamraj Complex two years ago exploded

Meston Road Blast
– फोटो : amar ujala


बृजेंद्र ने बताया कि उस रात जब उन्हें स्कूटी चोरी होने की जानकारी हुई तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए थे। थाने का पूरा स्टाफ आगजनी के चलते व्यस्त था। इस कारण से उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। इसके चलते उन्होंने 31 मार्च को ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। हालांकि बाद में 13 जून को अनवरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


Scooter stolen during a fire at Hamraj Complex two years ago exploded

Meston Road Blast
– फोटो : amar ujala


बृजेंद्र ने बताया कि बुधवार रात गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह घर आए और उनकी स्कूटी में धमाका होने की बात बताई। इसे सुनकर वह चौंक गए। उन्होंने उन्हें गाड़ी चोरी की एफआईआर भी दिखाई। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके से संतुष्ट होकर लौट गए।


Scooter stolen during a fire at Hamraj Complex two years ago exploded

Meston Road Blast
– फोटो : amar ujala


विस्फोट बारूद से हुए हैं, लेकिन तीव्रता कम पाई गई

विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। विस्फोट बिसातखाना की दुकानों के बाहर खड़ी दो स्कूटी में हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थी। यह धमाका इतना अधिक तेज था कि पटाखे वाली बंदूकें, खिलौने, सामने की दुकान में रखे सजावटी सामान व फूल दुकान से बिखकर कर बाहर आ गए।




Source link

Scroll to Top