Himachal: सीएम सुक्खू बोले- बिलासपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी सरकार


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 08 Oct 2025 12:43 PM IST

 बस के भूस्खलन की चपेट में आने के इस मामले में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी। 

CM sukhvinder Sukhu said – the govt will give Rs 4 lakh each to the families of those killed in the Bilaspur a

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली रात बिलासपुर में बड़ी दुखद घटना हुई है। बस के भूस्खलन की चपेट में आने के इस मामले में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार इसमें करीब 18 लोग सवार थे। उन्हें जैसे ही प्रशासन से सूचना मिली और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उन्हें सूचना दी तो यहां पोकलेन और जेसीबी लगाए गए। इस हादसे में तकरीबन 16 लोगों की मौत हुई है। एक शव बुधवार सुबह मिला है। इसमें एक बेटा और बेटी जीवित बचे हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य सचिवालय शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से अधिक बारिश दर्ज की गई।

loader


 



Source link

Scroll to Top