दुखद: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, बाइक हादसे में हुए थे गंभीर घायल; मोहाली में 11 दिन से चल रहा था इलाज


पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा 27 सितंबर को एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए थे। 11 दिन से वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। 


Punjabi singer Rajveer Jawanda dies injured in bike accident Mohali

राजवीर जवंदा
– फोटो : फाइल



विस्तार


पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का इलाज के दौरान निधन हो गया है।

loader

बाइक एक्सीडेंट में घायल जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। 27 सितंबर को पंजाबी सिंगर जवंदा का पंचकूला के पिंजौर में बीएमडब्ल्यू बाइक से एक्सीडेंट हुआ था।

यह भी पढ़ें: Punjab: खेलते-खेलते चली गई आठ साल के मासूम की जान; गली में खेल रहा था करणवीर, गेंद लेने छत पर गया और…

पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सेक्टर-30 टी पॉइंट के पास बाइक से आ रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सांडों की लड़ाई की वजह से हादसे का शिकार हो गए थे। सिंगर बद्दी से पिंजौर आ रहे थे। अचानक सांड आगे आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और हाईवे पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद से ही राजवीर लाइफ सपोर्ट पर थे।  



Source link

Scroll to Top