07:55 AM, 08-Oct-2025
#WATCH | UK Prime Minister Keir Starmer arrived at the Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai earlier today.
He was recieved by Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar, and Maharashtra Governor Acharya Devvrat.
(Source:… pic.twitter.com/m8JpYXSxb9
— ANI (@ANI) October 8, 2025
07:47 AM, 08-Oct-2025
UK PM in Mumbai LIVE: मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर, मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था में शुरू हुई उथल-पुथल के बीच भारत की ब्रिटेन के साथ साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत होने की संभावना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद सर किएर स्टार्मर बुधवार को पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे। उनकी फ्लाइट तड़के ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्टार्मर का मुंबई में स्वागत किया।


