Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट; ट्रैफिक जाम, उड़ानों पर भी असर


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Tue, 07 Oct 2025 07:13 PM IST

बारिश के कारण जगह-जगह जाम की स्थित बनी हुई है। वहीं उड़ानों पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दूर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और समीपवर्ती पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसकी ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है।

 


rain lashes several areas of Delhi-NCR traffic jams and flight disruptions also affected

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, इसके चलते बीते दो दिनों से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को एकाएक मौसम ने करवट लेकर दिल्लीवालों को हैरान-परेशान कर दिया। सुबह सात बजे तक भी किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिनभर वर्षा का दौर जारी रहने वाला है। लेकिन दोपहर बाद से मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। दिन भर सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलने के बाद तेज बारिश होने लगी। इससे जगह-जगह जाम लगा तो, जलभराव ने भी परेशान किया। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। 

loader

 





Source link

Scroll to Top