Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे घर; जानें कैसा है एक्टर का हाल


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Mon, 06 Oct 2025 08:15 PM IST

Vijay Deverakonda accident: अभिनेता विजय देवरकोंडा को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। आज सोमवार को एक्टर जोगुलांबा गदवाल जिले के उंडावल्ली में एक सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। 


actor Vijay Deverakonda escaped unhurt after his car was involved in an accident at Undavalli

विजय देवरकोंडा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की गाड़ी को पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।

loader



Source link

Scroll to Top