Cs Sanjay Gupta Said Officers Should Not Hold Files For More Than Two Days – Amar Ujala Hindi News Live – हिमाचल:मुख्य सचिव संजय गुप्ता बोले


नवनियुक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि अधिकारी दो दिन से अधिक फाइलों को न रोकें। सरकारी पैसे की फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगाएं। पढ़ें पूरी खबर…

CS Sanjay Gupta said officers should not hold files for more than two days

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


नवनियुक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी दो दिन से अधिक फाइलों को न रोकें। सरकारी पैसे की फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगाएं। मेरे पास ज्यादा समय तक फाइलें नहीं रुकती हैं, मैं चाहूंगा सभी ऐसा ही करें। संजय ने हर 15 दिन में विभागीय कामकाज की समीक्षा करने का फैसला भी लिया। फाइलों के निस्तारण में देरी करने वालों की जवाबदेही तय करने के संकेत भी दिए। शुक्रवार दोपहर बाद मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक लेकर विकास के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने बीते वर्षों में आईं प्राकृतिक आपदाओं का बजट लेने को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जल्द भेजने के निर्देश भी दिए।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top