11:32 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-2 Live Score: दूसरा दिन लंच ब्रेक
दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 218 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 100 रन और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को आज का पहला और एकमात्र झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। भारतीय कप्तान 50 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 56 रन की हो चुकी है। पहले दिन यशस्वी जायसवाल 36 रन और साई सुदर्शन सात रन बनाकर आउट हुए थे।
11:24 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-2 Live Score: राहुल का 11वां शतक
केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 190 गेंदों पर शतक पूरा किया। भारत ने तीन विकेट पर 210 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज पर बढ़त भी 50 से ज्यादा रन की हो चुकी है। फिलहाल राहुल के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए।
10:58 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-2 Live Score: गिल अर्धशतक लगाकर आउट
भारत को 188 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रोस्टन चेज ने कैच आउट कराया। यह गिल के टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक रहा। गिल और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल केएल राहुल 86 रन बनाकर क्रीज पर हैं और उनका साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
10:45 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-2 Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज पर हासिल की बढ़त
भारत ने दो विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए हैं। फिलहाल राहुल 79 रन और शुभमन गिल 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 90 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने वेस्टइंडीज पर 18 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है।
10:13 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-2 Live Score: भारत 150 के पार
टीम इंडिया ने दो विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 33 रन और केएल राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है।
09:37 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-2 Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों भारत को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
08:55 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-1 Highlights: बड़ी बढ़त हासिल करने पर होंगी भारत की नजरें
दो झटके लगने के बाद केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी संभाली। राहुल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। गिल और राहुल ने दिन के खेल की समाप्ति तक भारत को अन्य झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।
08:55 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-1 Highlights: यशस्वी-राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सील्स ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। जेडन सील्स ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर शाई होप क हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साई सुदर्शन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। 90 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोस्टन चेज ने साई सुदर्शन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
08:54 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-1 Highlights: वेस्टइंडीज से अभी 41 रन पीछे
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली है।
08:53 AM, 03-Oct-2025
IND vs WI Day-1 Highlights: सिराज-बुमराह का जलवा
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।


