दिल्ली के लाल किला मैदान पर श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है और भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है।
विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब आतंकवाद का दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका वध करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा को नमन करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu shoots an arrow to symbolically burn the effigy of Ravan at the #VijayaDashami festivities organised by Shri Dharmic Leela Committee.
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/i3MIN9VgY8
— ANI (@ANI) October 2, 2025
बारिश के चलते पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार पूर्वी दिल्ली में दशहरा पर्व देखने जाना था। लेकिन वहां बारिश की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया है। यह कार्यक्रम आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में तय था।


