Man Killed Two Teenagers And Then Burned Himself Along With His Wife And Two Daughters In Bahraich – Amar Ujala Hindi News Live



बहराइच में लहसुन की बोआई से इनकार करने पर निंदुरपुरवा टेपरहा गांव निवासी किसान विजय कुमार मौर्य ने बुधवार सुबह दो किशोरों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया।

loader

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर दरवाजा तोड़ा तो भीतर विजय कुमार (45), पत्नी धीरज कुमारी (30), पुत्री प्रियांशी (8) और रियांशी (6) का जला हुआ शव मिला। रामगांव पुलिस ने विजय के भाई मनोज और अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 




man killed two teenagers and then burned himself along with his wife and two daughters In Bahraich

दो किशोरों की हत्या और परिवार को आग लगाकर मारने के के मामले की जांच करते आईजी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दोनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत के बाद से विजय की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह आए दिन पत्नी व बच्चियों से भी मारपीट करता था।

 


man killed two teenagers and then burned himself along with his wife and two daughters In Bahraich

दो किशोरों की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


22 वर्ष पूर्व बिहार से आकर बसा था विजय

पुलिस के अनुसार विजय मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला था। 22 वर्ष पूर्व यहां आकर करीब पांच एकड़ जमीन खरीद कर खेती शुरू की। गांव के अन्य लोगों की जमीन भी बटाई पर ली थी। उसके दोनों भाई भी यहीं अलग मकान बनाकर रहते हैं। 

 


man killed two teenagers and then burned himself along with his wife and two daughters In Bahraich

मृतक सूरज यादव की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोआई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14), सनी वर्मा (13) और किशन यादव (15) को घर बुलाया। सूरज और सनी ने महानवमी होने के कारण काम करने से इनकार कर दिया। नोकझोंक के बीच विजय ने किशन को लकड़ी काटने के लिए घर से बाहर भेज दिया। 

 


man killed two teenagers and then burned himself along with his wife and two daughters In Bahraich

मृतक सनी वर्मा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सूरज और सनी से गुस्साए विजय ने घर के आंगन में धारदार से वार कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद मवेशियों व खुद को पूरे परिवार के साथ कमरे में बंद कर रसोई गैस सिलिंडर की मदद से आग लगा ली।

 




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top