
ओजी बॉक्स ऑफिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘ओजी’ इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। निर्देशक सुजीत के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है। बड़े पैमाने पर रिलीज हुई इस फिल्म ने महज सात दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े भी ठीक-ठाक ही हैं। हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है।


