Himachal: 108 And 102 Ambulance Employees Will Be On Strike From This Day, Services Will Not Be Available. – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 01 Oct 2025 12:38 PM IST

 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों को नहीं मानने पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 

Himachal: 108 and 102 ambulance employees will be on strike from this day, services will not be available.

108 और 102 एंबुलेंस।
– फोटो : संवाद



विस्तार


हिमाचल प्रदेश में  108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों को नहीं मानने पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।  इसके चलते 2 अक्तूबर रात 8:00 बजे से 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं बंद हो जाएंगी। यह हड़ताल 3 अक्तूबर रात 8:00 बजे तक जारी रहेगी। इस कारण आम जनता को 24 घंटे के लिए एंबुलेंस सेवाओं से वंचित रहना पड़ेगा। एंबुलेंस कर्मचारी इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (सीटू संबंधित) ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सीटू अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि एनएचएम के अधीन काम कर रहे कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top