Two More Accused Arrested In Encounter Injured By Bullet In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live


बरेली में बवाल के मामले में आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने अस्पताल पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। 

loader



शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के दौरान पुलिस की राइट गन लूटी गई थी। अब सीबीगंज थाना पुलिस ने बंडिया नहर के किनारे बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में शाहजहांपुर जिले के निवासी इदरीश पंखिया उर्फ बोरा उर्फ गोरा को गिरफ्तार कर यह राइट गन बरामद की है। उसके साथी इकबाल को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top