Hp Monsoon Rain: State Received 15th Highest Rainfall Of 1022.5 Mm In The Last 125 Years And Highest In The L – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 01 Oct 2025 11:36 AM IST

 इस मानसून में 734.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 1022.5 मिमी बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बुधवार को जारी 2025 की मानसून रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

 

HP Monsoon Rain: state received 15th highest rainfall of 1022.5 mm in the last 125 years and highest in the l

इस मानसून में बारिश ने तोड़े कई रिकाॅर्ड।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून ने जमकर तबाही मचाई और बारिश ने रिकाॅर्ड तोड़े। वर्ष 2025 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 जून को प्रदेश में प्रवेश किया और 24 जून तक पूरे राज्य को कवर किया जोकि सामान्य आगमन तिथि यानी 25 जून से एक दिन पहले रही। पिछले 29 वर्षों में प्रदेश में मानसून का सबसे पहले आगमन 9 जून, 2000 को और सबसे देरी से 5 जुलाई, 2010 को हुआ था। इस मानसून(जून से सितंबर) में राज्य में सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई। मानसून में 734.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 1022.5 मिमी बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बुधवार को जारी 2025 की मानसून रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top