Students In Delhi Schools To Learn About Rss, Freedom Fighters Under New Programme ‘rastraneeti’ – Amar Ujala Hindi News Live


Delhi School: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों को जल्द ही नए शिक्षा कार्यक्रम ‘राष्ट्रनीति’ के तहत आरएसएस के बारे में पढ़ाया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी भी शामिल होगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को दी।

loader

सूद ने कहा, “छात्रों में नागरिक और सामाजिक चेतना पैदा करने और मौलिक कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस कार्यक्रम के तहत आरएसएस पर एक अध्याय जोड़ा जा रहा है।”

‘राष्ट्रनीति’ नामक शैक्षिक कार्यक्रम के तहत यह अध्याय कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्रों में नागरिक जागरूकता, नैतिक शासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top